Wednesday, 28 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue हिमाचल:मेडिकल कॉलेजों से स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, 2 नवंबर से डाॅक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल – Opposition To The Shifting Of Staff From Medical Colleges; Doctors To Stage A Pen-down Strike Starting Novembe किन्नौर में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत निदेशक उच्च शिक्षा सुनीता सिंह ने किया रामपुर कॉलेज का निरीक्षण, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजा:कम परीक्षा परिणाम देने वाले 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी – Education Department Cracks The Whip: Annual Salary Increments Withheld For 24 Teachers With Poor Exam Results सियासी हलचल तेज:वीरेंद्र कंवर बोले- भुट्टो से कोई दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हैं – Virender Kanwar Says—no Friendship With Bhutto; We Are Merely Party Workers. माैसम:चक्रवात तूफान अर्नब का हिमाचल में दिखेगा असर, छह जिलों के लिए अलर्ट, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल – Weather: Impact Of Cyclone Arnab To Be Felt In Himachal; Alert Issued For Six Districts कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, ठाकुरदास राठी ने मचाया धमाल – Kullu Dussehra Final Cultural Evening Thakur Das Rathi Pahari Songs हिमाचल प्रदेश:14 साल से अपने भवन का इंतजार कर रहा हिमाचल का यह स्कूल, एक कमरे में चलती हैं पांच कक्षाएं – Bhungarni Government Primary School Paonta Sahib No Building 14 Years हिमाचल:एक नवंबर को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, राजीव बिंदल ने तय की रणनीति – Himachal Bjp Loktantra Bachao Padyatra Rajeev Bindal Sikander Kumar
हिमाचल

किन्नौर में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

शेयर करें WhatsApp Facebook X

रिकांग पिओ, 28 अक्टूबर। विशेषर नेगी।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कड़छम-सांगला सड़क पर बुधवार सुबह एक ट्रक करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। बास्पा नदी के किनारे हुए इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर HP 65A-0861 सांगला से कड़छम की ओर जा रहा था। सुबह करीब 10:45 बजे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलने पर क्यूआरटी रिकांग पिओ, गृह रक्षा विभाग के जवान और सांगला पुलिस मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सांगला अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान हेमराज (56), पुत्र बक्शी राम, निवासी गांव सिरा, डाकघर पिनौला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *