हिमाचल प्रदेश में 14 और 15 अक्तूबर को कई स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी समेत कई जिलों में मौसम सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्तूबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 अक्तूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

himachal pradesh weather forecast rain hailstorm alert october 15 2026

हिमाचल मौसम।
– फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 13 अक्तूबर को दोपहर एक बजे जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, 14 और 15 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 16 और 17 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।





Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *