रामपुर बुशहर, 7 अक्तूबर। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) की विशेषज्ञ सदस्यों वाली टीम ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे क्षेत्रीय निरीक्षण के तहत 6 अक्तूबर 2026 को रामपुर क्षेत्र का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान CEC टीम ने रामपुर क्षेत्र में जलविद्युत परियोजनाओं के विभिन्न स्थलों, कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट (CAT) कार्यों, प्रतिपूरक वनीकरण (Compensatory Afforestation) स्थलों तथा खनन क्षेत्रों का मौके पर निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान वन विभाग, खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित परियोजना प्राधिकरणों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। टीम द्वारा मांगे गए आवश्यक अभिलेख और रिकॉर्ड संबंधित अधिकारियों की ओर से उपलब्ध करवाए गए।
निरीक्षण के बाद CEC टीम 7 अक्तूबर की दोपहर किन्नौर जिले के लिए रवाना हो गई, जहां टीम द्वारा आगे क्षेत्रीय निरीक्षण किया जाना है।
CEC का यह दौरा वन संरक्षण, प्रतिपूरक वनीकरण, कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट और खनन गतिविधियों से जुड़े स्थलों की जमीनी स्थिति तथा संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
