Wednesday, 25 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल भाजपा की नई प्रदेश कोर कमेटी घोषित, 21 से घटाकर 14 हुई संख्या; धूमल, शांता और हर्ष महाजन को नहीं मिली जगह 11 आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी फिर चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 7.28 ग्राम नशा बरामद कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 32 से अधिक घायल 24 नवंबर को रात के आकाश में सुपरमून बीवर मून का अद्भुत नजारा बिलासपुर के वृद्धाश्रम में 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना का पहला बुजुर्ग विवाह हिमाचल में सर्दी के बढ़ते असर, कोहरा और कड़ाके की ठंड से सतर्कता आवश्यक हिमाचल में टैक्सी‑मैक्सी कैब की आयु सीमा 12 से बढ़ाकर 15 साल, संचालकों को होगी आर्थिक राहत ऊना में गूगल मैप के निर्देश पर चलाते ट्रक का एक पहिया नदी में झुका, हाइड्रा मशीन से बचाया गया सारनाथ के श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ में 29 नवंबर को होगा श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ और गिरिराज-गायत्री हवन शिमला पुलिस ने ठोगी के बहानी में एक साथ तीन घरों पर छापेमारी कर 8 किलोग्राम चरस बरामद किया
हिमाचल

11 आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी फिर चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 7.28 ग्राम नशा बरामद

शेयर करें WhatsApp Facebook X

बिलासपुर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान के बीच स्वारघाट पुलिस ने एक पुराने आरोपी को 7.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं।
जानकारी के अनुसार, स्वारघाट पुलिस टीम गंदराल लिंक रोड पर स्वाहण से मैहला के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल (HP 22A-9613) पर सवार विवेक कुमार (30), निवासी कोटला, तहसील घुमारवीं को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक कुल 11 मामले दर्ज हुए हैं। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस अब चिट्टे की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *