Sunday, 15 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
सर्दियों में शिमला के निचले इलाकों में बंदर-लंगूरों का प्रवास, कारण और असर हिमाचल के नारकंडा व किन्नौर में बर्फबारी, सर्दियों का मौसम फिर से गहराया हिमाचल की पहाड़ी भाषाओं को स्वतंत्र इंडो-आर्यन समूह का भाग माना गया हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 7 एचएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, मदन लाल बने बनगढ़ आईआरबीएन के कमांडेंट किन्नौर के कल्पा में मौसम ने बदली दिशा, सीजन की पहली बर्फबारी शुरू घट्टा टोल प्लाज़ा पर कार टोल दो बार बढ़ा, अब एकतरफा शुल्क 95 रुपये हिमाचल में बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा पर पर्यटकों का उत्सव हिमाचल के हमीरपुर में ड्रोन फंडिंग के झूठे दावे पर जांच में बड़े खुलासे शिमला से एसएसबी मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर हटाने की तैयारी पर पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ ने जताई चिंता, गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग रामपुर में HRTC चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्वार्टर में बेहोश मिला था 46 वर्षीय कर्मचारी
हिमाचल

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 7 एचएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, मदन लाल बने बनगढ़ आईआरबीएन के कमांडेंट

शेयर करें WhatsApp Facebook X


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 4 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि नियुक्ति का इंतजार कर रहे 3 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कुलवंत सिंह को एसडीएम कुपवी, संजीव ठाकुर को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा और बचित्तर सिंह को एसडीएम जयसिंहपुर लगाया गया है। वहीं बबीता धीमान की कुल्लू और रजत चौधरी की भोरंज में तैनाती की गई है। सिद्धार्थ आचार्य और राजिंद्र कुमार गौतम को भी सचिवालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
वहीं पुलिस विभाग में एचपीएस अधिकारी मदन लाल को फर्स्ट आईआरबीएन बनगढ़ (ऊना) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। इस पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी डॉ. आकृति को पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *