Saturday, 14 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
रामपुर में HRTC चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्वार्टर में बेहोश मिला था 46 वर्षीय कर्मचारी शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर ट्रक ने 71 वर्षीय महिला को रौंद कर मार डाला जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की महिलाओं के वादे पर चार साल का हिसाब मांगा हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में कक्षा 1‑8 की वार्षिक परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू मंडी सिया हत्याकांड में सजा का फैसला 27 नवंबर तक टल गया, पीड़ित परिवार निराश हिमाचल में मधुमेह के मामलों में तेज़ी, युवा रोगियों का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध चंबा रुमाल शिल्पी सराज बेगम का 86 वर्ष की आयु में निधन हिमाचल में भांग से औषधीय दवाओं का उत्पादन शुरू, तीन फार्मा कंपनियों को लाइसेंस सचे जोत में 2 फुट बर्फबारी से पांगी का चम्बा से सड़क संपर्क कटा, चुराह के किसानों-बागवानों को मिली सूखे से राहत सोलन बाईपास पर कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी घायल; गलत दिशा से आ रही कार पर उठे सवाल
हिमाचल

रामपुर में HRTC चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्वार्टर में बेहोश मिला था 46 वर्षीय कर्मचारी

शेयर करें WhatsApp Facebook X



रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी।
एचआरटीसी रामपुर डिपो में कार्यरत एक चालक की चाटी स्थित सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 46 वर्षीय चालक कमरे के भीतर बेहोशी की हालत में मिला। घटना के बाद सहकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारी उसे तत्काल उपचार के लिए एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान संतोष कुमार (46) पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद, निवासी गांव लूणाधा, डाकघर फतेहपुर, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह एचआरटीसी रामपुर डिपो में चालक के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का संभावित कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
इस घटना से एचआरटीसी रामपुर डिपो के कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *