माैसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भूस्खलन से कई सड़कें बाधित हैं। बिलासपुर में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से गोशाला में बंधी गाय की माैत हो गई। भारी बारिश से नेशनल हाईवे 305 को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नाहन-ददाहू सड़क पर नेहली के पास भूस्खलन हो गया। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान नयना देवी में 186.6, मलरावं 140.0, कसौली  102.0, घाघस 99.0, नगरोटा सूरियां 98.2, ब्राह्मणी  90.4, स्लापड़ 81.2, काहू  77.6, शिमला 42.8, धर्मशाला 32.2, नाहन 58.8, कांगड़ा 69.0, बिलासपुर 64.0, सराहन 28.7 व नेरी में 39.0  मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed