
जब्त किया गया सामान।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6adaf6d64fdcaaca0e0a0260″,”slug”:”kangra-online-betting-racket-six-arrested-41-mobile-phones-laptops-seized-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार; 41 मोबाइल और सात लैपटॉप जब्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जब्त किया गया सामान।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जिला कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीरता के समीप एक बिल्डिंग में देर रात दबिश दी। इस दौरान मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप जब्त किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से पैसे ऐंठने की गतिविधि की जा रही थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ऑनलाइन गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहे थे मोबाइल और लैपटॉप
थाना कांगड़ा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित गतिविधि के लिए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल किया जा रहा था। दबिश के दौरान पुलिस ने 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप अपने कब्जे में लिए हैं। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
म्यूल बैंक खातों की भूमिका भी जांच के दायरे में
जांच के दौरान ऐसे बैंक खातों की भूमिका भी सामने आई है, जिनका इस्तेमाल कथित गतिविधि से जुड़े पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता था। ऐसे खातों को आमतौर पर म्यूल अकाउंट कहा जाता है। पुलिस अब पैसों के लेन-देन और इन खातों से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।
Source: Read original article