हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राजकीय और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग राउंड दो की तिथियां जारी कर दी हैं। यह प्रक्रिया राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में होगी। इंजीनियरिंग डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री (लीट) के माध्यम से प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त को होगी।


इसमें लीट स्कोर और नॉन-लीट (12वीं/आईटीआई) स्कोर के आधार पर पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पैट और नॉन-पैट अभ्यर्थियों की स्पॉट काउंसलिंग एक सितंबर 2026 को होगी। नॉन-पैट अभ्यर्थियों का चयन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ सुबह 11:30 बजे से पहले राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर परिसर में पहुंचने को कहा है।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ऑनलाइन काउंसलिंग फीस नहीं भरी है, उन्हें निर्धारित काउंसलिंग फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। नोटिस के अनुसार काउंसलिंग फीस 750 रुपये है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी सूचना देखी जा सकती है।

 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed