मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के चतुर्थ श्रेणी के सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बकाया एरियर का भुगतान कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये की राशि जारी कर लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनरों ने अपना जीवन बिजली बोर्ड की सेवा में समर्पित किया है। उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी लंबित वित्तीय देनदारियों के निपटारे के लिए लगातार कदम उठा रही है। सुक्खू ने कहा कि सरकार हर कर्मचारी और पेंशनर परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभ समय पर मिलें, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।
Source: Read original article
