himachal pradesh weather forecast 20 october 2026

हिमाचल मौसम।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज में ठंड और गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के दौरान तापमान अभी भी 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 20 अक्तूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान किसी भी स्टेशन पर महत्वपूर्ण बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed