Dussehra 2026: In Jakhu Shimla, the effigy of Ravana went up in flames the moment CM Sukhu pressed a remote bu

जाखू में जलाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित राजधानी शिमला में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर में दशहरा पर्व मनाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रावण के पुतले में आग लगते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने दशहरे के अवसर पर जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर है। दशहरा पर जाखू मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए सैलानी भी पहुंचे और भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए।


इससे पहले नाभा युवा मंडल की झांकियां शाम करीब 4:30 बजे जाखू पहुंचीं। इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से भगवान श्रीराम की सेना की झांकियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ झांकियों की शुरुआत दोपहर में नाभा से हुई। इसके बाद यह लोअर बाजार, एजी चौक, चर्च और होली लॉज मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं। मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों ने वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दशहरा पर्व की खुशी में लोगों ने नाच-गाकर उत्सव मनाया। जाखू में रावण का 45 फुट, मेघनाद का 40 फुट और कुंभकर्ण का 35 फुट ऊंचा पुतला बनाया गया था। दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार, एएसपी गौरवजीत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *