शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 9617 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन सभी स्कूलों में हिंदी माध्यम का विकल्प भी उपलब्ध है। बिलासपुर के 526, चंबा के 1136, हमीरपुर के 425, कांगड़ा के 1465, किन्नौर के 140, कुल्लू के 719, लाहौल-स्पीति के 152, मंडी के 1521, शिमला के 1342, सिरमौर के 998, सोलन के 725 और ऊना के 468 प्राथमिक स्कूलों में यह व्यवस्था लागू है।


भाजपा विधायक जनकराज के सवाल की लिखित जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीन जनवरी 2024 के निर्णय के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों को पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया गया है। वर्तमान में सभी स्कूलों में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम को ही चुना है।

 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed