विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला लगातार तेज होता दिख रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों की खबरों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग में मतभेद उजागर होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित एकतरफा फैसलों से देश में ‘जनमत चोरी’ किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी मुख्य चुनाव आयुक्त पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना चुनाव प्रणाली को लेकर भी चिंता का विषय है।

सीडब्लूसी की बैठक के बाद बोलीं प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह बात कही। उनके अनुसार बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से संविधान की रक्षा करने और लोकतंत्र में कथित ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए देशभर में बड़ा अभियान चलाने का आह्वान किया।

प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की सामने आई खबरों का भी जिक्र किया।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed