हिमाचल की राजनीति में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तियारा में कर दिया गया। बैंड-बाजे के साथ निकली उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अपने नेता को आखिरी बार विदा करने पहुंचे लोगों के बीच माहौल बेहद भावुक रहा।


मेजर मनकोटिया के बेटा और बेटी विदेश में थे। दोनों के गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। कुछ समय तक पार्थिव देह को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद अंतिम यात्रा श्मशानघाट के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार के दौरान बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम सफर पूरा हुआ और वह पंचतत्व में विलीन हो गए।

तियारा में उमड़ी भीड़

मेजर मनकोटिया की अंतिम यात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा कांगड़ा और प्रदेश के दूसरे हिस्सों से पहुंचे पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में तियारा बाजार भी बंद रहा। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखने को मिला।

 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *