जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित खैरी में सीआईएसएफ गोलीकांड के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीण रंजन बुधवार को खैरी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीजी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल में चल रही कार्रवाई का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में गोलीकांड में जान गंवाने वाले चार सीआईएसएफ कर्मियों के शव लाए गए हैं।
चार सीआईएसएफ कर्मियों की मौत
जानकारी के अनुसार गोलीकांड में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल की मौत हुई है। चारों मृतकों के शव खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल में रखे गए हैं। अस्पताल में अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को उनके परिजनों और संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Source: Read original article
