सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई पहचान कब एक गंभीर विवाद में बदल गई, इसका एक मामला मंडी में सामने आया है। एक युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक समीर पर शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और पैसे व कीमती सामान लेने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। आरोपी की तलाश में मंडी पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) भी बनाया गया है।
Source: Read original article
