Himachal: Kuldeep Pathania says the winter session of the Legislative Assembly will be held in Dharamshala in

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।
– फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर में धर्मशाला में आयोजित करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। पर्यटकों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर में सत्र आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।




शाहपुर पहुंचने पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष बविता, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरयाम सिंह और ओंकार राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed