शिमला, 20 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए संजौली–रामपुर–रिकांगपिओ हेलीकॉप्टर सेवा 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल पर शुरू हो रही इस सेवा का संचालन पवन हंस लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (RCS-UDAN) के तहत किया जाएगा।
यह रहेगा उड़ानों का समय
हेलीकॉप्टर सुबह 9:55 बजे संजौली से रवाना होकर 10:30 बजे रामपुर और 11:25 बजे रिकांगपिओ पहुंचेगा। वापसी में 11:30 बजे रिकांगपिओ से उड़ान भरकर 12:05 बजे रामपुर और 12:45 बजे संजौली पहुंचेगा।
इस सेवा से रामपुर और किन्नौर के लोगों को शिमला आने-जाने में सुविधा मिलेगी। खासकर लंबी सड़क यात्रा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
