अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Tue, 01 Sep 2026 10:32 PM IST

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्लास थ्री का 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक का पेंशन एरियर 57 प्रतिशत आज ही जारी कर दिया गया है। क्लास एक और क्लास दो का भी देना शुरू कर दिया गया है।

Shimla: Class III retired pensioners to receive 57% arrears; CM Sukhu issues orders.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पेंशनरों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा सदन में तृतीय श्रेणी से सेवानिवृत्त पेंशनरों का 57 फीसदी एरियर देने के आदेश जारी किए। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्लास थ्री का 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक का पेंशन एरियर 57 प्रतिशत आज ही जारी कर दिया गया है। क्लास एक और क्लास दो का भी देना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 67 साल से ऊपर वालों के लिए सभी एरियर पूरा दे दिया है। कोई छोटा-मोटा बचा हो तो उसे भी जारी कर देंगे। चतुर्थ श्रेणी का एरियर पूरा दे दिया गया है। क्लास फोर का पे एरियर भी दे रहे हैं। 


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed