अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 26 Aug 2026 06:00 AM IST

 विधानसभा में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान शुल्क संरचना कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आयोजन पर होने वाले अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखकर तय की गई है।


himachal Assembly Session: Govt will not reduce recruitment exam fees in Himachal

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल भर्ती परीक्षाओं के लिए लिए जा रहे परीक्षा शुल्क में कमी करने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है। विधानसभा में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान शुल्क संरचना कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आयोजन पर होने वाले अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखकर तय की गई है।मुख्यमंत्री की ओर से सदन में दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ऑफलाइन (पेपर-पेन) मोड में आयोजित परीक्षाओं के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 360 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से 120 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाता था।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed