Friday, 27 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल में एचएमआईएस लागू, डॉक्टरों को मिलेगा मरीज का पूरा रिकॉर्ड एक क्लिक पर किन्नौर नवोदय विद्यालय मारपीट मामला: छह विद्यार्थी 15 दिन के लिए निलंबित, प्रिंसिपल को नोटिस लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, 23 प्रभावित परिवारों को अब तक नहीं मिली एकमुश्त राशि नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में खींचतान, मंत्रियों के अलग-अलग सुर से सरकार की नीति पर सवाल : सुरेश कश्यप एबीवीपी रामपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, युवराज सिंह अध्यक्ष और सोनाली राणा बनीं मंत्री उत्तराखंड में 10 रुपये का शपथ पत्र, हिमाचल में 100 रुपये; दरें वापस लेने की मांग हिमाचल प्रदेश के मिड-डे मील कर्मचारियों को 10 महीनों में 55,000 रुपये का वार्षिक मानदेय मिलेगा हिमाचल में नए जिलों के निर्माण पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जनगणना के बाद ही विचार करने का मंडी में सिया हत्याकांड का सजा फैसला: विकास पटियाल को मृत्युदंड या उम्रकैद की संभावना शिमला में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग से 1.29 करोड़ की साइबर ठगी का मामला उजागर
हिमाचल

लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, 23 प्रभावित परिवारों को अब तक नहीं मिली एकमुश्त राशि

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर, विशेषर नेगी।
लुहरी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर नीरथ स्थित परियोजना स्थल पर विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। 27 नवंबर को लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित सचिवालय कमेटी के आह्वान पर ग्राम पंचायत शमाथला के प्रभावित किसानों ने धरने में भाग लेकर परियोजना प्रबंधन, प्रशासन और सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया।
प्रदर्शन के दौरान हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, कृष्णा राणा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर और सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि परियोजना प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर बार-बार सहमति और समझौते होने के बावजूद मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन), सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों को उनका जायज हक दिलाने में नाकाम रहे हैं।
किसान नेताओं ने विशेष रूप से 23 प्रभावित परिवारों का मामला उठाते हुए कहा कि इन परिवारों की जमीन परियोजना के लिए इस्तेमाल की गई है, लेकिन सहमति बनने के बावजूद इन्हें आज तक एकमुश्त निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया गया। किसान सभा के साथ इस राशि को शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी थी, लेकिन लंबे समय बाद भी भुगतान नहीं होने से प्रभावित परिवारों में नाराजगी बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत निथर, भुट्टी, करांगला और बढ़ाच में परियोजना से प्रभावित मकानों में आई दरारों का सर्वेक्षण होने के बावजूद संबंधित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा परियोजना निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई भी अब तक नहीं की गई है। किसान नेताओं का कहना है कि एक ओर प्रभावित परिवार अपनी संपत्ति और आजीविका पर पड़े असर से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है।
किसान सभा के नेताओं ने स्पष्ट किया कि परियोजना प्रभावित किसानों के अधिकारों की लड़ाई को बीच में नहीं छोड़ा जाएगा। जब तक सभी लंबित मांगों का समाधान नहीं होता और प्रभावित परिवारों को उनका बकाया हक नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में काकू, दाता राम, ऋषि, नरेश, अंकुश, अशोक, धान सिंह, हेमलता, रंजना, अनीता, सरोज, मजना, सुरेखा, चमन और वीर सिंह सहित कई प्रभावित किसान शामिल रहे।

न्यूज़ क्विज़ ✨ पिछले 3 दिन की खबरों से सवाल

क्विज़ लोड हो रहा है…

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *