Friday, 27 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल में एचएमआईएस लागू, डॉक्टरों को मिलेगा मरीज का पूरा रिकॉर्ड एक क्लिक पर किन्नौर नवोदय विद्यालय मारपीट मामला: छह विद्यार्थी 15 दिन के लिए निलंबित, प्रिंसिपल को नोटिस लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, 23 प्रभावित परिवारों को अब तक नहीं मिली एकमुश्त राशि नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में खींचतान, मंत्रियों के अलग-अलग सुर से सरकार की नीति पर सवाल : सुरेश कश्यप एबीवीपी रामपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, युवराज सिंह अध्यक्ष और सोनाली राणा बनीं मंत्री उत्तराखंड में 10 रुपये का शपथ पत्र, हिमाचल में 100 रुपये; दरें वापस लेने की मांग हिमाचल प्रदेश के मिड-डे मील कर्मचारियों को 10 महीनों में 55,000 रुपये का वार्षिक मानदेय मिलेगा हिमाचल में नए जिलों के निर्माण पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जनगणना के बाद ही विचार करने का मंडी में सिया हत्याकांड का सजा फैसला: विकास पटियाल को मृत्युदंड या उम्रकैद की संभावना शिमला में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग से 1.29 करोड़ की साइबर ठगी का मामला उजागर
हिमाचल

एबीवीपी रामपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, युवराज सिंह अध्यक्ष और सोनाली राणा बनीं मंत्री

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की रामपुर महाविद्यालय इकाई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें युवराज सिंह को इकाई अध्यक्ष और सोनाली राणा को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में विशेष नेगी, साहिल खत्री, मीनाक्षी और श्रुति को उपाध्यक्ष, जबकि तन्वी खुंद, हर्षित, तनु, दीपिका और गुंजन को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। संतोष को मीडिया प्रमुख तथा आयुषी गौतम को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
इसके अलावा संगठन के विभिन्न आयामों, शैक्षणिक संकायों और छात्रावासों में भी प्रमुख व सह-प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी में महाविद्यालय के 35 अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंह और इकाई मंत्री सोनाली राणा ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि नई टीम छात्र समस्याओं के समाधान, बेहतर शैक्षणिक माहौल और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

न्यूज़ क्विज़ ✨ पिछले 3 दिन की खबरों से सवाल

क्विज़ लोड हो रहा है…

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *