100 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिल रही थी शत-प्रतिशत पेंशन, कुल्लू के भूतनाथ में ब्यास नदी किनारे हुआ अंतिम संस्कार
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तांदी गांव निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार लाल चंद का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू क्षेत्र में शोक की लहर है। वह जिले के पहले ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जिन्हें 100 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद शत-प्रतिशत पेंशन का लाभ मिल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व सूबेदार लाल चंद ने 26 नवंबर की रात करीब 3 बजे वृद्धावस्था के कारण अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद वीरवार को कुल्लू के भूतनाथ में ब्यास नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
लाहौल-स्पीति के पहले शतायु पेंशनर पूर्व सूबेदार लाल चंद का निधन, 103 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस





