गौरा गांव में कृषि कार्य के लिए बनाए गए पानी के टैंक में गलती से दो भालू गिर गए और अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल की रैपिड रेस्क्यू टीम (RRT) और अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
जनता और वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भालुओं को बिना किसी चोट के सुरक्षित टैंक से बाहर निकाल लिया। वन मण्डलाधिकारी गुरहर्ष ने बताया भालुओं को जंगल में छोड़ते समय एवर्सिव कंडीशनिंग (Aversive Conditioning) की प्रक्रिया भी अपनाई गई, ताकि वे दोबारा आबादी वाले क्षेत्रों और इंसानों के संपर्क में आने से बचें।
वन विभाग की लोगों से अपील
गौरा गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की गई है कि अगले कुछ दिनों तक विशेष सतर्कता बरतें। क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियां बनी रह सकती हैं, इसलिए लोग अकेले घरों से बाहर न निकलें। विशेषकर सुबह और शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें तथा अनावश्यक रूप से जंगल या सुनसान रास्तों की ओर जाने से बचें।
गौरा गांव में पानी के टैंक में फंसे दो भालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम ने बचाई जान





