काहिरा की रिंग रोड पर मची अफरा-तफरी, पेट्रोलियम पदार्थों से भरे टैंकर की आग ने 27 वाहनों को लिया चपेट में, कई लोगों की जिंदा जलने से मौत
मिस्र की राजधानी काहिरा के बाहरी इलाके में बुधवार (25 नवंबर 2026) को एक भीषण सड़क हादसे ने भयावह रूप ले लिया। गीजा प्रांत के अल-वर्राक इलाके में रिंग रोड पर पेट्रोलियम पदार्थों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास से गुजर रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 31 लोगों की मौत और 21 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
