कुल्लू के मनाली में 23 और 24 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। प्रतियोगिता में बिलासपुर के 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में बबली, दीपिका और कशिश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अतुल चंदेल, वैष्णवी, वंदना और कृतिका ठाकुर ने रजत, सुगंधा, प्रीति, रमा, परविंदर कौर, दीक्षा और राधिका ने कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग में नवीन चौधरी और करण ने स्वर्ण पदक हासिल किए।




विशाल, चंदन और हर्ष गौतम ने रजत, जबकि रोहित, शिवांश, मोहित भाटिया और राजेश ने कांस्य पदक अपने नाम किए। बिलासपुर ने कुल पांच स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य पदक जीते। अंकों के आधार पर पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। जिला बिलासपुर कुराश एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह परमार, सचिव इंदर सेन और अंतरराष्ट्रीय कुराश कोच अंकित सेन ने खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और अभिभावकों को बधाई दी। सुरजीत परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर के 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed