phulan chandel death himachal ghat dance international folk artist bilaspur

फूलां चंदेल (फाइल फोटो)।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घट नृत्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाली प्रसिद्ध नृत्यांगना फूलां चंदेल (63) का निधन हो गया। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे पैतृक गांव घंडालवीं (घुमारवीं) में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बोन कैंसर से जूझ रही थीं। उनका उपचार पहले एम्स बिलासपुर, फिर पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका कला के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ था। क्षेत्र के मेलों, उत्सवों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वह सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। फूलां चंदेल शिक्षा विभाग में कार्यरत रहीं और कुछ वर्ष पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी रहीं। उन्होंने नटराज कला मंच की स्थापना भी की। उनका अंतिम संस्कार घंडालवीं में किया गया। उनके निधन पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग व अन्य ने शोक जताया।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed