हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक समागम शिक्षा महाकुंभ-6.0 की मेजबानी मिली है। एनआईटी हमीरपुर में नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महाकुंभ में देशभर के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों के करीब 50 कुलपति और निदेशक एक मंच पर जुटेंगे। आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षाविद शिक्षा, प्रकृति, नवाचार और विकास से जुड़े ज्वलंत विषयों पर मंथन करेंगे। आयोजन का मुख्य विषय ””शिक्षा, प्रकृति और प्रगति”” तय किया गया है।
Source: Read original article
