हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों और पेंशनरों को बसों में निशुल्क सफर के लिए 118 रुपये का हिम बस कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा। इसमें 100 रुपये कार्ड शुल्क और 18 रुपये जीएसटी शामिल है। निगम प्रबंधन ने सभी पात्र कर्मचारियों और पेंशनरों के कार्ड 22 अक्तूबर तक बनाने के निर्देश दिए हैं। निगम के करीब 11 हजार कर्मचारियों और 8 हजार पेंशनरों को इस व्यवस्था के दायरे में लाया गया है। इसमें नियमित, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और अन्य पारिवारिक पेंशनधारक शामिल हैं।
Source: Read original article
