Wednesday, 25 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
तीन युद्धों में देश की रक्षा के लिए संभाला मोर्चा, 90 वर्ष की उम्र में सूबेदार ज्ञान चंद गौतम का निधन लंबागांव के रिट गांव में रसोईघर में शॉर्ट सर्किट से हुई आग, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान ठियोग में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुशील शर्मा की गिरफ्तारी पर भाजपा‑माकपा नेताओं ने क मंडी में 90 वर्षीय महिला की सोने की बालियों की चोरी, साधु पर आरोप हिमाचल भाजपा की नई प्रदेश कोर कमेटी घोषित, 21 से घटाकर 14 हुई संख्या; धूमल, शांता और हर्ष महाजन को नहीं मिली जगह 11 आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी फिर चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 7.28 ग्राम नशा बरामद कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 32 से अधिक घायल 24 नवंबर को रात के आकाश में सुपरमून बीवर मून का अद्भुत नजारा बिलासपुर के वृद्धाश्रम में 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना का पहला बुजुर्ग विवाह हिमाचल में सर्दी के बढ़ते असर, कोहरा और कड़ाके की ठंड से सतर्कता आवश्यक
हिमाचल

तीन युद्धों में देश की रक्षा के लिए संभाला मोर्चा, 90 वर्ष की उम्र में सूबेदार ज्ञान चंद गौतम का निधन

शेयर करें WhatsApp Facebook X


सरकाघाट (मंडी)। देश की रक्षा के लिए तीन युद्धों में मोर्चा संभालने वाले सूबेदार ज्ञान चंद गौतम का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर के रेडू गांव निवासी ज्ञान चंद गौतम का जीवन सैन्य सेवा, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल रहा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
सूबेदार ज्ञान चंद गौतम ने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भारतीय सेना की ओर से सक्रिय भूमिका निभाई थी। देश की रक्षा में उनके योगदान को याद करते हुए क्षेत्रवासियों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें एक वीर योद्धा के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई
सूबेदार ज्ञान चंद गौतम के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे ब्रह्मदास ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर), हिमाचल प्रदेश इकाई से जुड़े पूर्व सैनिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने नम आंखों से अपने वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी और उनके देशसेवा के योगदान को याद किया।
अंतिम संस्कार में कई पूर्व सैनिक रहे मौजूद
अंतिम संस्कार में यूनाइटेड फ्रंट के सरकाघाट अध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार, कैप्टन ज्ञान चंद, सूबेदार मेजर दुनी चंद, हवलदार प्रकाश चंद्र, सूबेदार जोगिंद्र सिंह, हवलदार अशोक शर्मा, सूबेदार मेजर तिलक चंद, हवलदार जोगिंद्र सिंह और सूबेदार तुलसी राम सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। उनके भतीजे कांस्टेबल विमल कुमार गौतम भी इस दौरान उपस्थित रहे।
परिवार में हैं तीन बेटियां
सूबेदार ज्ञान चंद गौतम अपने पीछे तीन बेटियों सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *