कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने दरंग के समीप दो युवकों को 18.62 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे की खेप बरामद करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर CIA टीम ने दरंग के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल नंबर HP 37K-0784 पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 18.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत पठानिया (24), निवासी वार्ड नंबर-4, लामा, पालमपुर और राहुल सूद (25), निवासी वार्ड नंबर-9, सुघर, डाकघर बंदला, पालमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भवारना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
कांगड़ा में 18.62 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त






