अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 09 Oct 2026 08:10 PM IST

 शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से बुलाई गई बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ सेंट्रल हॉल, ओल्ड पार्लियामेंट से विजय चौक नई दिल्ली तक निकाले गए रोष मार्च में शामिल हुए।

INDIA Alliance: Chief Minister Sukhvinder Sukhu participated in the Congress high command meeting and the prot

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ रोष मार्च में शामिल हुए।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दिल्ली और चंडीगढ़ दौरा शुक्रवार को भी जारी रहा। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री को प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दोबारा चंडीगढ़ से दिल्ली जाना पड़ा। शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से बुलाई गई बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। कांग्रेस की ओर से इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ सेंट्रल हॉल, ओल्ड पार्लियामेंट से विजय चौक नई दिल्ली तक निकाले गए रोष मार्च में शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति को सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल रहे। 


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed