Wednesday, 11 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य ने दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हिमाचल के चार नए खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का अवसर पंडोह में बिना परमिट के बीयर की 200 पेटियों की बरामदगी, महिंद्रा ट्रक को रोक दिया गया लवी मेला सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक- राज्यपाल मदर डेयरी ने दिल्ली‑एनसीआर में दूध के दाम बढ़ाए, अब 1 लीटर की नई कीमतें हिमाचल प्रदेश ने एक्सेस इक्विटी इंडेक्स‑2026 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रोहतांग में बर्फ शिलाई में बाइक पर सवार के सिर में लगी गोली से 55 वर्षीय खजान सिंह की मौत हिमाचल में कम चारे में अधिक दूध के लिए राजस्थान की उन्नत बकरी नस्ल लाने की पहल भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के बकाया मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया
हिमाचल

पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी परीक्षाएं

शेयर करें WhatsApp Facebook X


हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी (पोस्ट कोड 25027) और पंचायत सचिव (पोस्ट कोड 26005) भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग के अनुसार पटवारी की टैबलेट आधारित परीक्षा 23 से 30 नवंबर तथा पंचायत सचिव की परीक्षा 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होगी।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
असिस्टेंट स्टाफ नर्स अभ्यर्थियों को राहत: पोस्ट कोड 26044 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान निर्धारित तिथि पर उपस्थित न हो पाने वाली अभ्यर्थी 6, 10, 12 या 19 नवंबर में से किसी अन्य उपलब्ध तिथि पर प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा किसी अन्य तारीख का अवसर नहीं मिलेगा।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *