Tuesday, 24 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
24 नवंबर को रात के आकाश में सुपरमून बीवर मून का अद्भुत नजारा बिलासपुर के वृद्धाश्रम में 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना का पहला बुजुर्ग विवाह हिमाचल में सर्दी के बढ़ते असर, कोहरा और कड़ाके की ठंड से सतर्कता आवश्यक हिमाचल में टैक्सी‑मैक्सी कैब की आयु सीमा 12 से बढ़ाकर 15 साल, संचालकों को होगी आर्थिक राहत ऊना में गूगल मैप के निर्देश पर चलाते ट्रक का एक पहिया नदी में झुका, हाइड्रा मशीन से बचाया गया सारनाथ के श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ में 29 नवंबर को होगा श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ और गिरिराज-गायत्री हवन शिमला पुलिस ने ठोगी के बहानी में एक साथ तीन घरों पर छापेमारी कर 8 किलोग्राम चरस बरामद किया हिमाचल प्रदेश में तकनीकी संस्थानों के अस्थायी शिक्षक भर्ती के लिए राज्य चयन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश ने गुरु नानक देव जयंती पर सिख समुदाय शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालत में मिला रामपुर के 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
हिमाचल

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर से

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों एवं प्लॉटों का आवंटन 9 नवंबर से शुरू होगा। इस संबंध में लवी मेला समिति की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार अंतरराष्ट्रीय लवी मेला ग्राउंड, रामपुर बुशहर में 11 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कारोबारियों और अन्य इच्छुक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टॉलों एवं प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।
समिति ने बताया कि स्टॉलों एवं प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से प्रदर्शनी स्थल पर शुरू होगी। इच्छुक सरकारी विभागों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कारोबारियों से निर्धारित तिथि को लवी मेला ग्राउंड, रामपुर बुशहर में उपस्थित होकर आवंटन से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया एवं औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की गई है।
समिति की ओर से जारी सूचना का उद्देश्य अधिक से अधिक विभागों, संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भागीदारी कर सकें।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *