शिमला, 9 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रोजगार का अवसर है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HPSEDC) के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती M/s Vertiv Gulf LLC के लिए मुंबई की ACME Enterprises के जरिए होगी।
20 से 45 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन
भर्ती के लिए इलेक्ट्रीशियन या फिटर ट्रेड में ITI/डिप्लोमा और वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। फ्रेशर और अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष के अनुबंध पर 1,100 से 1,300 UAE दिरहम मासिक वेतन मिलेगा। नियमानुसार ओवरटाइम, भोजन या फूड अलाउंस, शर्तों के अनुसार आवास व परिवहन सुविधा और नियोक्ता की ओर से वीजा दिया जाएगा। इसके अलावा सवैतनिक अवकाश और हवाई टिकट के लिए वार्षिक भत्ते का भी प्रावधान है।
16 और 17 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार
इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 और 17 अक्टूबर को होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये सेवा शुल्क, 18 प्रतिशत GST सहित कुल 35,400 रुपये तथा 1,500 रुपये मेडिकल शुल्क देना होगा।
पंजीकरण लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fxoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने पात्र युवाओं से समय रहते पंजीकरण करवाने की अपील की है।
