संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 13 Aug 2026 06:08 PM IST

 राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) अब टैबलेट से भर्ती परीक्षा लेगा। आयोग अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के साथ टैबलेट बेस्ड टेस्ट (टीबीटी) की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। 

HPRCA to now conduct recruitment exams via tablets; applications for mock tests open Friday.

डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) अब टैबलेट से भर्ती परीक्षा लेगा। आयोग अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के साथ टैबलेट बेस्ड टेस्ट (टीबीटी) की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को टैबलेट पर परीक्षा देने का अभ्यास करवाने के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित आयोग के केंद्र में आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट में 10 अगस्त को 100 अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 19 अगस्त तक मॉक टेस्ट के लिए पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।






Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed