रामपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक वाहन से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ के साथ वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।

पुलिस टीम दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन मिली। जांच में इसकी मात्रा 7 ग्राम पाई गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अक्षय (30), निवासी रामपुर, जिला शिमला, को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पवन (32), निवासी रामपुर, जिला शिमला, सुनील ठाकुर (40), निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी और बिपुल शर्मा (32), निवासी रामपुर, जिला शिमला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामदगी में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हेरोइन कहां से पहुंची थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed