अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Mon, 24 Aug 2026 12:28 PM IST

Lumpy Skin Disease: हिमाचल प्रदेश में लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। सोलन के नालागढ़ और कुनिहार में करीब 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सिरमौर में एक सप्ताह में लंपी जैसे लक्षण वाले पशुओं की संख्या बढ़कर 1039 हो गई है और 19 पशुओं की मौत हुई है। दोनों जिलों में टीकाकरण, निगरानी और संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर दिया जा रहा है।


lumpy skin disease himachal solan sirmaur cases

धारटीधार के एक गांव में गोवंश में मिले लंपी वायरस के लक्षण।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पशुओं को प्रभावित करने वाले लंपी स्किन डिजीज ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। सोलन जिले के नालागढ़ और कुनिहार क्षेत्र में करीब 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि सिरमौर में एक सप्ताह के भीतर लंपी जैसे लक्षण वाले पशुओं की संख्या दोगुनी होकर 1039 पहुंच गई है। सिरमौर में 19 पशुओं की मौत भी हो चुकी है। दोनों जिलों में पशुपालन विभाग ने निगरानी, टीकाकरण और संक्रमण रोकने के उपाय तेज कर दिए हैं।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed