Lumpy Skin Disease: हिमाचल प्रदेश में लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। सोलन के नालागढ़ और कुनिहार में करीब 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सिरमौर में एक सप्ताह में लंपी जैसे लक्षण वाले पशुओं की संख्या बढ़कर 1039 हो गई है और 19 पशुओं की मौत हुई है। दोनों जिलों में टीकाकरण, निगरानी और संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर दिया जा रहा है।

धारटीधार के एक गांव में गोवंश में मिले लंपी वायरस के लक्षण।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
Source: Read original article
