अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 22 Aug 2026 06:04 PM IST

सरकार जल शक्ति विभाग में 4 हजार मल्टी टास्क वर्करों के पद भरने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधायक भुवनेश्वर गौड़ के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 


Himachal Assembly Session : CM Sukhu says the govt will recruit 4,000 multi-task workers in the Jal Shakti Dep

विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग में 4 हजार मल्टी टास्क वर्करों के पद भरने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधायक भुवनेश्वर गौड़ के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे विभागीय कामकाज को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड में खाली पदों को भी चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। जल शक्ति विभाग में चार हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती इसी दिशा में एक अहम कदम है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed