Wednesday, 28 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी – State Level Sports Competition: Bilaspur Emerges Victorious In Handball, Kinnaur In Basketball धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue हिमाचल:मेडिकल कॉलेजों से स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, 2 नवंबर से डाॅक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल – Opposition To The Shifting Of Staff From Medical Colleges; Doctors To Stage A Pen-down Strike Starting Novembe किन्नौर में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत निदेशक उच्च शिक्षा सुनीता सिंह ने किया रामपुर कॉलेज का निरीक्षण, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजा:कम परीक्षा परिणाम देने वाले 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी – Education Department Cracks The Whip: Annual Salary Increments Withheld For 24 Teachers With Poor Exam Results सियासी हलचल तेज:वीरेंद्र कंवर बोले- भुट्टो से कोई दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हैं – Virender Kanwar Says—no Friendship With Bhutto; We Are Merely Party Workers. माैसम:चक्रवात तूफान अर्नब का हिमाचल में दिखेगा असर, छह जिलों के लिए अलर्ट, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल – Weather: Impact Of Cyclone Arnab To Be Felt In Himachal; Alert Issued For Six Districts कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, ठाकुरदास राठी ने मचाया धमाल – Kullu Dussehra Final Cultural Evening Thakur Das Rathi Pahari Songs हिमाचल प्रदेश:14 साल से अपने भवन का इंतजार कर रहा हिमाचल का यह स्कूल, एक कमरे में चलती हैं पांच कक्षाएं – Bhungarni Government Primary School Paonta Sahib No Building 14 Years
हिमाचल

धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue

शेयर करें WhatsApp Facebook X

Dharamshala: Penpa Tsering says dialogue is the only policy for a peaceful resolution of the Tibet issue

निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री सिक्योंग पेंपा छेरिंग।
– फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सिक्योंग पेंपा छेरिंग ने कहा कि सीटीए ने तिब्बत के मुद्दे के समाधान के लिए संवाद और शांतिपूर्ण प्रक्रिया को अपनी स्थायी नीति बनाया है। बुधवार को गंगचेन क्यिशोंग स्थित काशाग सचिवालय में जर्मनी के तिब्बत कैलाश हाउस के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित संवाद सत्र में उन्होंने यह बात कही। विल्फ्रेड फेफर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ इस दौरान तिब्बत के मुद्दे, चीन की भू-राजनीतिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर विस्तृत चर्चा हुई।


सिक्योंग पेंपा छेरिंग ने 14वें दलाई लामा के दृष्टिकोण और मार्गदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मध्य मार्ग दृष्टिकोण (मिडिल वे अप्रोच) का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि समस्या का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण प्रयासों से ही संभव है। बैठक में चीन की वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति और तिब्बत पर उसके प्रभावों का भी विश्लेषण किया गया। संवाद सत्र में तिब्बती मुद्दे पर भारत सरकार के दीर्घकालिक समर्थन, अमेरिकी सरकार की भूमिका और वैश्विक स्तर पर तिब्बत समर्थकों से मिल रहे सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिब्बत की स्थिति और शांतिपूर्ण समाधान में विभिन्न देशों की भूमिका पर भी बात रखी गई। नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ तिब्बत (एनडीपीटी) के सहयोग से आयोजित इस सत्र में एनडीपीटी अध्यक्ष गेंडुन त्सेफेल, उपाध्यक्ष छेरिंग नामग्याल और सलाहकार थुपतेन न्येंडक भी मौजूद रहे।

Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *