किन्नौर के नीचार में संगठनात्मक बैठक, जनसेवा और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर दिया जोर
किन्नौर, विशेषर नेगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को किन्नौर जिले के नीचार में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी की विचारधारा तथा जनकल्याण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ मंडल और जिला स्तर की गतिविधियों में भी निरंतरता बनाए रखें। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्रीकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाएं।
इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने की बात कही।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को एकजुट, अनुशासित और सक्रिय बनाए रखने पर बल दिया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किन्नौर में संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण, एकजुटता और सेवा भाव के साथ काम करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *