त्योहारी सीजन में शिमला के बाजारों में खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सरसों तेल के थोक रेट 12 रुपये और हल्दी के दाम 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं, जबकि चीनी 75 रुपये किलो तक बिक रही है। सरकारी राशन डिपुओं में भी माश दाल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

shimla inflation mustard oil sugar flour mash dal price hike

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

त्योहारी सीजन में महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। राजधानी शिमला में सरसों तेल, चीनी, आटा, हल्दी और बादाम गिरी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाली माश दाल भी महंगी हो गई है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed