
दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad19fb0d55ae0fae3054e1f”,”slug”:”dharamshala-twin-minor-daughters-case-father-arrested-kangra-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: नाबालिग जुड़वां बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस की कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नाबालिग जुड़वां बेटियों से कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने उनके पिता को गिरफ्तार किया है। मामला धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके का है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट पर चिकित्सा विशेषज्ञों की अंतिम राय मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, एक स्वयंसेवी संस्था ने शुरुआत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले में गंभीर धाराएं लगाने और कार्रवाई करने में देरी हुई।
3 अक्तूबर की घटना का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चियों के साथ कथित दुष्कर्म की घटना 3 अक्तूबर को होने का आरोप है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से मामला सामने आने के बाद 7 अक्तूबर को महिला पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में बच्चियों ने छेड़छाड़ की बात कही थी। उनकी मां ने भी शुरुआती आरोपों से इनकार किया था। इसके बाद बच्चियों और उनकी मां की काउंसलिंग करवाई गई।
Source: Read original article