हिमाचल प्रदेश में जिला पुनर्गठन आयोग के गठन के बाद देहरा को नया जिला बनाने की उम्मीद फिर बढ़ गई है। क्षेत्र में पुलिस जिला, आरटीओ और विभिन्न विभागों के सर्किल कार्यालय पहले से मौजूद हैं, जबकि कई इलाकों से धर्मशाला जिला मुख्यालय की दूरी 60 से 100 किलोमीटर तक है। 

Dehra New District Demand Himachal Pradesh Reorganisation Commission

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जिला पुनर्गठन आयोग के गठन के बाद देहरा को नया जिला बनाने की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। क्षेत्र में पहले से मौजूद प्रशासनिक ढांचे, पुलिस जिला, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और विभिन्न विभागों के सर्किल स्तर के कार्यालयों को देहरा के पक्ष में प्रमुख आधार माना जा रहा है।




स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आयोग जिले के पुनर्गठन पर विचार करते समय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखेगा। कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की आबादी करीब 15 लाख और क्षेत्रफल 5,739 वर्ग किलोमीटर है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए धर्मशाला स्थित जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में देहरा को संभावित जिला मुख्यालय के रूप में देखा जा रहा है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed