अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 09 Oct 2026 08:40 PM IST

कुल्लू के सैंज क्षेत्र और चंबा के चुराह उपमंडल में ओलों से मटर व मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। चुराह में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मटर की 50 से 80 फीसदी फसल प्रभावित हुई है।

Himachal Weather: Snowfall in Rohtang; heavy hailstorms in Kullu and Chamba; rain in Shimla, know imd forecast

रोहतांग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने की मस्ती।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

बदले मौसम के बीच रोहतांग दर्रे समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं, वहीं कुल्लू और चंबा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुल्लू के सैंज क्षेत्र और चंबा के चुराह उपमंडल में ओलों से मटर व मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। चुराह में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मटर की 50 से 80 फीसदी फसल प्रभावित हुई है। राजधानी शिमला के कुछ इलाकों में बारिश हुई। उधर, मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री और अन्य क्षेत्रों में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम पहले के मुकाबले ठंडा हो गया है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed