अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 07 Oct 2026 09:11 PM IST

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस संबंध में पत्र जारी कर लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 


Himachal: Deadline for uploading Panchayat Development Plans on the e-Gram Swaraj portal extended; instruction

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल
– फोटो : amar ujala



विस्तार

पंचायत विकास योजनाओं (पीडीपी) को तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर समय सीमा बढ़ा दी है। अब ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर के सभी लंबित पंचायत विकास प्लान 15 अक्तूबर 2026 तक तैयार कर पोर्टल पर अपलोड किए जा सकेंगे। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस संबंध में पत्र जारी कर लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने पत्र में कहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी और उन्हें ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की प्रगति की लगातार निगरानी की जा रही है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजनाओं को अंतिम रूप देकर पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed