हिमाचल में युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए बैंक अब ऋण वितरण को और गति देंगे। बुधवार को शिमला में हुई 181वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में प्रदेश के दूरदराज और बैंकिंग सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक संस्थागत वित्त पहुंचाने के साथ स्वरोजगार योजनाओं को बैंक ऋण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, यूको बैंक समेत सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, अग्रणी जिला प्रबंधकों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में हिमाचल में स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन के लिए बैंक ऋण बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ।
Source: Read original article
