दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने विरोध जताया। बुधवार को शिमला में लोकभवन के बाहर हिमाचल कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि विपक्ष को अपने सवाल उठाने तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार मिलना चाहिए।
Source: Read original article
